CHHATTISGARH

नगर निगम से सेवानिवृत्त 55 निगम कर्मचारियों का सामूहिक सेवा सम्मान समारोह...

 रायपुर : नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के तत्वावधान में नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल निगम सामान्य सभा सभागार में रखे गये आयोजन में रायपुर नगर निगम से जनवरी से जून 2025 के मध्य सेवानिवृत्त 55 निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाओ का सामूहिक सम्मान महापौर मीनल चौबे के मुख्य आतिथ्य, सभापति  सूर्यकांत राठौड़ की अध्यक्षता, आयुक्त  विश्वदीप, सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग अध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह, जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल के विशेष आतिथ्य और मंच पर अपर आयुक्त कृष्णा खटीक की उपस्थिति में सेवानिवृत्त निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को एकता संघ द्वारा श्रीफल शॉल, स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया गया...  


 महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ अध्यक्ष प्रमोद जाधव एवं सभी पदाधिकारियों को आयोजन पर बधाई दी एवं उन्हें अधिकारियों, कर्मचारियों की मांगो हेतु लगातार प्रयास करने पर सराहा। महापौर ने कहा कि निगम रायपुर के अधिकारियों कर्मचारियों की जो भी जायज मांगे है उन्हें पूर्ण करवाने वे हर संभव प्रयास करेंगी। महापौर ने कहा कि व्यवस्था आगे की जायेगी कि नगर निगम रायपुर की सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को ससम्मान सहित उनके निवास तक नगर निगम प्रशासन सादर छोड़ने की व्यवस्था करें। साथ ही उनके स्वत्वो का भुगतान समय पर किया जाये...


वही विधि विधायी कार्य विभाग अध्यक्ष डॉ.अनामिका सिंह कहां कि कर्मचारियों का सेवा निमित्र होना एक पड़ाव हैं पर निगम परिवार से आपका रिश्ता आजीवन रहेगा आपने अपनी निष्ठा मेहनत और प्रतिबद्धता से रायपुर शहर की सेवा की आप लोगों ने स्वच्छता से लेकर प्रशासन तक हर जिम्मेदारी को आप लोगों ने बखूबी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया है रायपुर की प्रगति में आपका अमूल योगदान हमेशा याद रखा जाएगा..  सुझाव देते हुए कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों को अपने अनुभव एवं समय का सदुपयोग समाज के लिए अच्छे कार्य करते हुए करना चाहिए यहीं आप से आग्रह हैं और निवेदन हैं...


       सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि रायपुर नगर निगम में यह पुरानी परंपरा रही है कि सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों के स्वत्वों का भुगतान उनके सेवानिवृत्ति दिवस पर किया जाता रहा है और उनका सम्मान नगर निगम प्रशासन की ओर से किया जाता है। उन्होने कहा कि नगर निगम आयुक्त आई.ए.एस. अधिकारी विश्वदीप एक संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी है। उन्होने उनके अनुरोध पर तत्काल निर्देशित किया कि निगम मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति दिवस पर सम्मान कार्यक्रम निगम सामान्य प्रशासन विभाग रखेगा एवं जोनो में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर सम्मान जोन कार्यालय द्वारा किया जायेगा...


     आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि सेवानिवृत्ति पर रायपुर नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान करना एवं उनके स्वत्वों का भुगतान करना नगर निगम प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि वे जब से नगर निगम आये है तब से यह देख रहे है कि नगर निगम रायपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी वरिष्ठ से कनिष्ठ श्रेणी तक काफी मेहनत से काफी अच्छा कार्य करते है। इससे राजधानी रायपुर शहर में प्रशासन, शासन की नगर निगम में शहर में छबि बनती है। राजधानी होने के कारण त्वरित प्रशासनिक दायित्वो का निर्वहन रायपुर नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा किया जाना शासन प्रशासन स्तर पर वास्तव में सराहनीय माना जाता है। आगे भी इसी प्रकार का दायित्व निर्वहन सबको मिलकर करना है। 


      सेवानिवृत्त कर्मचारियों में राजेन्द्र वर्मा, अभय श्रीवास्तव, प्रीतम सिंह कोटटे,  विमला, श्रीमती रानी, नित्या, शीला सुभांगनी, बीसो बाई यादव, कमला, काशी, वल्लम शर्मा, राजेश करडभुजे, हुमसिंग गायकवाड, परसराम सिन्हा, अजय, शकुन, गजानंद गोदरे, चंद्रकला, कृष्णा, पदमा, बरातु निषाद, गोवर्धन साहू, लक्ष्मी, चन्द्रहास ठाकुर, बसंत राम कुर्रे, लीला, अंबिका सुनिता, सकीना, दिलीप, हरिशंकर, गौरी, छीता कुसुम बनमाली आशा बाई, चंद्रायन सिंह ठाकुर आदि 

You can share this post!